Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू कार हादसे में अब तक चार की मौत, घायलों में एक की हालत गंभीर, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

पलामू : जिले में नशे में धुत एक कार चालक ने 14 लोगों को रौंद दिया। उनमें से चार की मौत हो गयी। बाकी घायलों में एक शख्स की हालत बेहद गंभीर है। घटना सोमवार की रात चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव के पास शाहपुर-गढ़वा मुख्य मार्ग पर चढ़वना के पास हुई। सभी घायलों को एमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में नरसिंहपुर पथरा निवासी वशिष्ठ महतो के पुत्र उदल प्रसाद चौरसिया और उनका पोता रोहित कुमार (चाचा-भतीजा) और कोटा निवासी मधु मेहता शामिल हैं। इनकी मौत मौके पर ही हो गयी। एक घायल की इलाज के दौरान आज (मंगलवार) अस्पताल में मौत हो गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायलों से मिलने के बाद स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया ने बताया कि सावन की आखिरी सोमवारी को लेकर पहाड़ी बाबा के पास चढ़वना टोला में मेला और रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने जा रहे थे। तभी ये हादसा हो गया। चालक एक किलोमीटर आगे कार छोड़कर भाग गया। सूचना पाकर चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। विधायक चौरसिया ने मुख्यमंत्री से प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 10 लाख रुपये और घायलों को इलाज और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

इस बीच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर एक शोक संदेश में दिवंगत लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Palamu car ran over people