Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: गढ़वा से आये थे नाती के बर्थडे पार्टी में शामिल होने, कार दुर्घटना में नाना की हो गयी मौत, नानी की हालत नाजुक

पलामू : जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियाही मोड़ पर एक कार के अनियंत्रित होकर खेत में उतर जाने के कारण उस पर सवार एक वृद्ध की मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। महिला को एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसे रांची रिम्स रेफर करने की तैयारी चल रही थी। इस घटना में कार का चालक बाल-बाल बच गया।

मृतक की पहचान गढ़वा जिले के नवगढा मोहल्ला निवासी विजय राम के रूप में हुई है जबकि उसकी पत्नी सावित्री देवी है। चालक की पहचान अक्षय पाल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विजय राम उत्तर प्रदेश के रेणुकूट में हिंडाल्को के कर्मी रह चुके थे। शनिवार को विजय पत्नी के साथ मेदिनीनगर के बारालोट गुरियाही में दामाद आशीष कुमार के घर आये हुए थे। रात में नाती की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

रविवार की सुबह करीब 9 नाश्ता करने के बाद विजय पत्नी और ड्राइवर के साथ गढ़वा घर जा रहे थे। चालक के अनुसार, विजय ने शराब पी रखी थी। जोगियाही मोड के पास विजय ने कार की स्टेयरिंग दूसरी दिशा में मोड़ दी, जिससे अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे खेत में उतर गयी। सूचना पर पहुंची चैनपुर थाना पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाना ले गयी छानबीन शुरू की।

Palamu Car Accident News