Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

विधायक अमर कुमार बाउरी को झारखंड विधानसभा में मिला नेता प्रतिपक्ष का दर्जा

रांची : भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी को झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा मिल गया है। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। विधानसभा के प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर की अधिसूचना के अनुसार बाउरी को 16 अक्टूबर की तिथि से ही नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिया गया है।

गौरतलब हो कि 2019 में दिसंबर महीने में हुए विधानसभा चुनाव के बाद से ही नेता प्रतिपक्ष का पद खाली था। मुख्य विरोधी दल भाजपा ने चुनाव के तुरंत बाद इस पद के लिए किसी का चयन नहीं किया था। बाद में फरवरी 2020 में बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व वाली झारखंड विकास मोर्चा के भाजपा में विलय होने के बाद मई 2020 में उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। लेकिन उनके खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष के न्यायाधिकरण में दलबदल का मामला लंबित रहने के कारण अब तक उन्हें नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता नहीं दी गयी थी।

करीब तीन महीने के इंतजार के बाद केन्द्रीय राज्य पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक विभाग मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पत्र भेज कर जानकारी दी कि अमर कुमार बाउरी को भाजपा विधायक दल के नेता और जय प्रकाश पटेल को सचेतक की कमान सौंपने की बात केंद्रीय नेतृत्व से कही है, जिसकी औपचारिक मंजूरी मिल गयी है और इस संबंध में वह आगे की कार्रवाई करें। इसके बाद ही भाजपा ने विधानसभा सचिवालय को इस संबंध में सोमवार को पत्र भेजा था।

Amar Bauri Leader Opposition