Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: NH फोर लेन विस्थापित संघर्ष समिति ने दी चेतावनी, कहा- समस्याओं का हो जल्द समाधान, नहीं तो होगा व्यापक जन आंदोलन

Latehar NH Fourlane News

लातेहार : एनएच फोर लेन विस्थापित संघर्ष समिति की बैठक डुडंगीकला गांव में संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुंजर उरांव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। संचालन संयोजक वीरेंद्र प्रसाद ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें 2015-16 तक काटी गयी ऑफलाइन रसीद को ऑनलाइन करने तथा सभी रैयतों की अधिग्रहित होने वाली जमीन का मुआवजा बाजार दर के आधार पर देने समेत कई मांगें शामिल हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पूर्व में भी संघर्ष समिति ने उपायुक्त से मिलकर उचित मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा था। उपायुक्त समेत सभी पदाधिकारियों व रैयतों के साथ बैठक की गयी। जहां समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। इसे लेकर संघर्ष समिति मंगलवार को उपायुक्त से मिलकर समस्या के शीघ्र समाधान का अनुरोध करेगी। अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सभी रैयत व्यापक जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसकी तैयारी की जा रही है और छठ के बाद यह आंदोलन किया जायेगा।

बैठक में राजधानी यादव, लक्ष्मण यादव, परशुराम लोहरा, रामविलास प्रजापति, राम सहाय उरांव, सत्येंद्र कुमार यादव, नवल किशोर प्रजापति, नागमणी कुमार, देवनारायण तिवारी, विनायकांत पांडे, महेंद्र सिंह, सुलेमान अंसारी, रशीद अंसारी, महेंद्र नाथ दुबे, बिजय सिह, वसंत कुमार साहू, वेद, अमरदेव पासवान, आबिद अंसारी, विजय यादव, सलमानी कुमारी, कलावती देवी, मनीता देवी सहित सैकड़ो ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे।

Latehar NH Fourlane News