Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झामुमो के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- संकल्प यात्रा की ऐतिहासिक सफलता से झामुमो हताश और निराश

झामुमो अपनी नाकामियों पर परदा डालने के लिए करता है अनर्गल बयानबाजी

रांची : भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने रविवार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने सुप्रियो भट्टाचार्य को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झामुमो भाजपा प्रदेश बाबूलाल मरांडी की 81 विधानसभा क्षेत्रों में संपन्न ऐतिहासिक संकल्प यात्रा से हताश और निराश है। अपनी खिसकते जनाधार से झामुमो परेशान है। जनता में हेमंत सरकार की लूट, झूठ, भ्रष्टाचार, ध्वस्त विधि व्यवस्था, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न पूरी तरह उजागर हो चुका है।

नाम बदलकर आदिवासियों की जमीन लूटने वाले को परेशान होना स्वाभाविक है। तुष्टिकरण से प्रदेश को अराजकता में झोंकने वाले परेशान होंगे ही। उन्होंने कहा कि जल,जंगल जमीन को किसने लूटा यह जनता को पता लग गया है। गरीबों के अनाज किसने लूटे जनता जान चुकी है। किसके राज में बहन बेटियों को टुकड़ों टुकड़ों में काटा गया, पेट्रोल छिड़क कर जलाया गया यह जनता जान चुकी है।

उन्होंने कहा कि योगेंद्र तिवारी की शराब घोटाले में संलिप्तता हेमंत सरकार की देन है। हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार का एक नमूना है योगेंद्र तिवारी। जिसपर पर्दा डालने के लिए सुप्रियो भट्टाचार्य उलूल जुलूल बयानबाजी करते हैं।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के लिए भाजपा तैयार है। राज्य का ठगबंधन अपने पाप से ही पराजित हो जायेगा।

Jharkhand News BJP counterattacks JMM statement