Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू की छात्रा को ऑनलाइन गेम के दौरान प्रेम जाल में फंसाया, बहकावे में आकर हरियाणा गयी छात्रा को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पलामू : मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने 27 दिन पहले घर से स्कूल जाने के लिए निकली लापता 17 वर्षीय 12वीं कक्षा की छात्रा को हरियाणा से बरामद कर लिया है। साथ ही छात्रा के अपहरण के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी युवक हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला सुबोध कुमार रावत है। उसने ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान मनातू की छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। 12 अक्टूबर को छात्रा युवक के बहकावे में आकर हरियाणा चली गयी थी। इस संबंध में छात्रा की मां ने शहर थाने में मामला दर्ज कराया था।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

शहर थाने की पुलिस की जांच में एक मोबाइल नंबर सामने आया। छात्रा की मां ने पुलिस को संबंधित मोबाइल नंबर देते हुए कहा था कि उसकी बेटी को मोबाइल फोन धारक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। यह भी कहा गया कि छात्रा पहले भी उस नंबर से बात करती थी। हालांकि बाद में जानकारी मिलने पर उससे मोबाइल ले लिया गया। संबंधित मोबाइल नंबर पर अनुसंधान के दौरान पुलिस को सफलता मिली।

Palamu Latest News Today