Breaking :
||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

विधानसभा राज्य का सबसे बड़ा पंचायत, इसे टूटने और नुकसान होने से हर हाल में बचाना होगा : मुख्यमंत्री

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विधानसभा राज्य का सर्वोच्च पंचायत है। ये महापंचायत मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे से भी ऊपर है। यहां पर न सिर्फ राज्य के आम लोग, बल्कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और जीव जंतुओं के लिए भी नीतियां बनती हैं। हजारों-लाखों लोग काफी उम्मीद के साथ अपना एक प्रतिनिधि यहां भेजते हैं, जो प्रतिनिधि विधानसभा में पहुंचते हैं, वे उन लोगों की आवाज बनते हैं, जिनके साथ में कभी रहे नहीं और जिससे कभी मिले नहीं। हमें हर हाल में इस महापंचायत को टूटने, ढहने और नुकसान पहुंचने से बचाना होगा।

मुख्यमंत्री विधानसभा के 23वें स्थापना दिवस पर बुधवार को समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां से नीतियां बनती हैं। विधेयक पारित किये जाते हैं। यहां आम जनता के अलावा राज्य के जीव जंतुओं के लिए भी विचार विमर्श होता है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि विधानसभा, लोकसभा और राज्य सभाओं का महत्व क्या है। उन्होंने कहा कि जो भी यहां पहुंचते हैं, उन्हें हजारों-लाखों लोग मिलकर अपना एक प्रतिनिधित्व के तौर पर यहां भेजते हैं। यहां पहुंचने वाले से काफी आशा और उम्मीद होती है। यहां पहुंचने वाला सबकी आवाज को सदन में रखता है।

उन्होंने कहा कि महापंचायत में पंचायती हो इसके लिए सत्ता और विपक्ष होता है। दोनों को मिलकर हर हाल में लोकतंत्र के इस महापंचायत को टूटने से और नुकसान पहुंचाने से बचाना होगा। भारत देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इस लोकतंत्र का दुनिया भर में लोहा माना जाता है। लोकतंत्र की असल परिभाषा विधायक के कामकाज से ही निकलता है। इसलिए हमें बेहद गंभीरता के साथ ऐसे संस्थाओं को चलाना होगा।

Jharkhand Assembly Foundation Day