Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, सामान्य वर्ग के छात्रों को भी मिलेगी छात्रवृत्ति, किसानों को धान खरीद पर अतिरिक्त बोनस

रांची : झारखंड मंत्रालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। इनमें प्रमुख है 15 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाना। सत्र 21 दिसंबर तक चलेगा। इसमें छह कार्य दिवस लगेंगे।

कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने बताया कि बैठक में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के छात्रों को एसटी-एससी और ओबीसी छात्रों के बराबर छात्रवृत्ति देने की मंजूरी दी गयी। मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति के लिए संशोधन को भी मंजूरी दी गयी। इसके तहत सामान्य वर्ग के बच्चों को एसटी-एससी के बच्चों की तरह ही 4500 रुपये की छात्रवृत्ति दी जायेगी।

कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों को 1500 रुपये तथा कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को 2500 रुपये की छात्रवृत्ति दी जायेगी। इस पर 25 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। कैबिनेट में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने वाले सभी वर्ग के विद्यार्थियों को निःशुल्क कॉपी उपलब्ध कराता है। इसके लिए अधिकतम 120 पृष्ठों के लिए 30 रुपये तक का प्रावधान किया जायेगी। नौ लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभ होगा।

कैबिनेट में 280 नव उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय में योजना मद में सृजित पदों को गैर योजना मद में सृजित किया गया। नवसृजित 1353 माध्यमिक स्कूल का पद परिवर्तित किया गया।

धनवार और डोमचांच शहरी जालेपुर की योजना की मंजूरी दी गयी।

स्वास्थ्य पदाधिकारी रजनी देवी को सेवा से बर्खास्त किया गया। वह लंबे समय से अनुपस्थित थीं।

180 मदरसा और 11 राजकीय संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मियों को पुरानी पेंशन मिलेगी। इसका विकल्प दिया जायेगा। इसमें 39 करोड़ रुपये का व्यय होगा।

किसानों को धान खरीद पर 117 रुपये का अतिरिक्त बोनस दिया जायेगा। इस साल 2300 रुपये प्रति क्विंटल धान का भुगतान होगा।

साहिबगंज जिले के भोगनाडीह-मलभीटा लखीपुर में 8.87 किलोमीटर की सड़क बनेगी। इसके लिए राशि निर्गत की गयी।

Jharkhand cabinet meeting today