Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बारियातू में अवैध कोयला लदे हाइवा के साथ पलामू के दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

लातेहार : बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के बारियातू थाना पुलिस ने एसपी के निर्देश पर गुरुवार की सुबह थाना के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध कोयला लदा 16 चक्का हाइवा वाहन जेएच 19 ई 7020 को जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जब्त हाइवा में करीब 35 टन कोयला लदा था। जिसकी बाजार कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बतायी जा रही है। हाइवा बालूमाथ से चतरा की ओर जा रहा था। इसी बीच लातेहार एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली। जिसके आधार पर बारियातू थाना पुलिस ने एक टीम गठित कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान हाइवा पकड़ा गया। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है जो हाइवा की रेकी कर रही थी।

इसकी जानकारी देते हुए बारियातू थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र निवासी डोमन यादव और साकेंद्र यादव शामिल हैं। इनके खिलाफ बारियातू थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्या 86/2023 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार लोगों को लातेहार जेल भेज दिया गया है।

इस छापामारी अभियान में थाना प्रभारी मुकेश चौधरी के साथ पुलिस अवर निरीक्षक बिंदेश्वर महतो और सशस्त्र बल शामिल थे।

Balumath Latehar Latest News