Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

प्रदेश भाजपा के सभी मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में बोले मरांडी जन-जन की आवाज बनें पदाधिकारी और कार्यकर्ता

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा आज अपनी नीतियों और कार्यक्रमों के बल पर जनता का स्नेह-आशीर्वाद प्राप्त करते हुए विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी परिवार और समाज विशेष की पार्टी नहीं, बल्कि जन-जन की पार्टी है। पार्टी की नीतियों ने इसे सर्वव्यापी सर्वसमावेशी और सर्वस्पर्शी बनाया है। बाबूलाल गुरुवार को लेक गार्डेन बैंक्वेट हॉल अरगोड़ा में प्रदेश भाजपा के सभी सात मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पार्टी के सात मोर्चों युवा, किसान, महिला, एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक में इस व्यापक स्वरूप का दर्शन होता है। उन्होंने मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पहुंचने, सुख-दुःख में शामिल होकर आवाज बनने का आह्वान किया।

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मोर्चा पार्टी का प्रवेश द्वार है। संघर्ष का फ्रंट लाइन है। समाज के लोग विभिन्न मोर्चों के माध्यम से पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को लेकर जाते हैं। उन्होंने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के संकल्प को पूरा करने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करें।

आने वाले दिनों में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे : कर्मवीर

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न मोर्चों के द्वारा आने वाले दिनों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा युवा अधिवेशन, नव मतदाता सम्मेलन, नमो वारियर्स, युवती अधिवेशन तथा शक्ति केंद्रों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन करेगा।

महिला मोर्चा के द्वारा महाधिवेशन, स्वयं सहायता संपर्क अभियान, कमल शक्ति वारियर्स, एससी मोर्चा द्वारा दलित अधिवेशन, दलित युवा संवाद, बस्ती संपर्क संवाद, एसटी मोर्चा द्वारा जनजाति महाधिवेशन, जनजाति सम्मेलन, जनजाति चौपाल, ओबीसी मोर्चा द्वारा मोर्चा अधिवेशन,सामाजिक सम्मेलन, युवा संवाद, अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मोर्चा अधिवेशन, स्नेह संवाद, नमो मित्र और किसान मोर्चा द्वारा महाधिवेशन, महासंपर्क अभियान जैसे कार्यक्रम चलाए जायेंगे।

एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद समीर उरांव ने कहा कि सभी मोर्चों के कार्यकर्ताओं की बड़ी जिम्मेदारी है। समाज के विभिन्न वर्गों-समुदायों से मोर्चा के कार्यकर्ताओं का सीधा और लगातार संपर्क संवाद होता है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में हम सब तन मन धन से जुट जायें। प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने नमो ऐप के माध्यम से विकसित भारत एंबेसडर चैलेंज कार्यक्रम की विस्तार से चर्चा की।

BJP Jharkhand News Today