Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडदक्षिणी छोटानागपुर

नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव कुएं से बरामद, तीन माह की गर्भवती थी मृतिका

गुमला : घाघरा पुलिस ने शनिवार को घाघरा थाना क्षेत्र के डुको पिपरटोली गांव के एक कुएं से एक नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव बरामद किया। मृतक लड़के की पहचान मुकेश गोप और मृतिका की पहचान प्रतिमा कुमारी के रूप में की गयी है। दोनों नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका थे और एक ही गांव आरंगी पीपर टोली के रहने वाले थे।

इन दोनों के बीच पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस प्रेम प्रसंग की जानकारी परिवार वालों को भी थी। मृतिका तीन माह की गर्भवती थी। घटना शुक्रवार रात की है। परिजनों ने बताया कि उनका बेटा और बेटी देर रात घर से निकल गये जब परिवार के सभी सदस्य सोये हुए थे, जिसका उन्हें रात में पता नहीं चला।

शनिवार की सुबह कुएं के मालिक बिरिया उराँव ने ग्रामीणों को कुएं में शव होने की जानकारी दी, तब जाकर प्रेमी जोड़े के परिजनों को घटना की जानकारी हुई। कुआँ बिरिया उराँव के बगीचे में स्थित है और कुआँ सुनसान जगह पर है। घटना की जानकारी परिजनों ने घाघरा पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पुलिस इस बात की जांच में जुट गयी है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।

Ghaghra Gumla Latest News