Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में कड़ाके की ठंड से अज्ञात अधेड़ की मौत, जनजीवन प्रभावित

पलामू : जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान चार डिग्री के आसपास पहुंच गया है। भीषण ठंड के कारण सोमवार रात एक अधेड़ की मौत हो गयी। जिला मुख्यालय से सेट चैनपुर प्रखंड के पूर्वडीहा में मकर संक्रांति पर लगे मेला में शामिल होने के लिए अधेड़ पहुंचा था। मंगलवार को उसे गंभीर स्थिति में मेला स्थल से इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती किया गया, जहां कुछ देर इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गयी। अधेड़ की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इधर, भीषण ठंड और कोहरे के छाये रहने के कारण जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। सुबह, शाम और रात की स्थिति काफी प्रभावित कर रही है। हालांकि दिन में धूप खिली रहने के कारण थोड़ी राहत मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 17 जनवरी को बारिश की संभावना जतायी है। अगर बारिश होती है तो तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन बादलों के छटते ही फिर से ठंड में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 22.09 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 4.07 डिग्री सेल्सियस रहा।

इधर, ठंड के कारण फसलों को भी नुकसान पहुंचने की संभावना बनने लगी है।। सुखाड़ से प्रभावित इस जिले में ठंड के कारण रबी फसल को नुकसान होने की संभावना है। कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि फिलहाल पाला गिरने की खबर नहीं है। पाला गिरने से आलू, अरहर और अन्य दलहन फसल को नुकसान हो सकता है, लेकिन ठंड से गेहूं और सरसों की फसल को फायदा होगा। ठंड में पाला गिरने से टमाटर और अन्य सब्जी की फसलों को भी खतरा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति चिंताजनक नहीं है।

Palamu Latest News Today