Breaking :
||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरकोल्हान प्रमंडलझारखंड

झारखंड में बड़ा हादसा, रेलवे ट्रैक पार करते समय उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत

सरायकेला : सरायकेला जिले के गम्हरिया स्टेशन के पास गुरुवार को रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान पांच लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। जब गम्हरिया और आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के बीच कुछ यात्री बड़ी संख्या में ट्रेन पकड़ने के लिए गम्हरिया स्टेशन आ रहे थे, तभी उत्कल एक्सप्रेस की चपेट आ गये, जिससे सभी की मौके पर मौत हो गयी। घटना रेलवे पोल संख्या 260/20 के पास की है।

बताया जाता है कि सभी मृतक बड़ाबंम्बू और खरसावां रेलवे स्टेशन के थे, जो काम करने आदित्यपुर और गम्हरिया जाते थे। गुरुवार शाम वापस ट्रेन पकड़ने आने के दौरान यह घटना घटी। फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

इस संबंध में चक्रधरपुर रेल मंडल के डीसीएम देवराज बेनर्जी ने बताया है कि घटना की सूचना उन्हें मिली है। लेकिन इस हादसे में कितने लोगों की जान गयी है यह अब तक स्पष्ट नहीं है। सटीक जानकारी मिलने के बाद आधिकारिक रूप से जानकारी दी जायेगी।

जानकारी के अनुसार नयी दिल्ली पुरी उत्कल एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन जा रही थी। इस बीच गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास घने कोहरे के कारण रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान पांच लोग तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे द्वारा सभी शव रेलवे ट्रैक से हटाने का कार्य जारी है। वहीं जमशेदपुर रेल एसपी ऋषव कुमार झा घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं। गम्हरिया थाना पुलिस समेत रेलवे पुलिस अन्य शवों की तलाश में जुटी है।

Jharkhand Seraikela Five died Train Hit