Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
झारखंड

देवघर: शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका को मारा चाकू, खुद खा लिया जहर

देवघर : जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के जमुआ गांव से अजीबोगरीब प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। विनय तुरी नामक शख्स ने पहले प्रेमिका को चाकू मारा और फिर खुद जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

किशोरी के परिजनों ने बताया कि उसकी बहन अपने छोटे बच्चों के साथ तालाब में शौच करने गई थी। इसी क्रम में विनय तुरी आया और उसे जबरन शादी करने के लिए कहा। युवती के मना करने पर उसे जबरन घसीटकर खेत में ले गए। उसके साथ आए बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।

इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे, काफी तलाश करने के बाद वह घायल अवस्था में खेत में मिली। कुछ देर बाद लड़के ने जहर खा लिया। फिलहाल दोनों घायलों को देवघर सदर अस्पताल लाया गया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *