Breaking :
||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

7 फरवरी को बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू आयेंगे राहुल गांधी

खूंटी : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में सात फरवरी को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू आयेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर खूंटी के कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को उलिहातू का दौरा किया। भारतीय कांग्रेस कमेटी की टीम में कमेटी के प्रतिनिधि सुशांत मिश्रा, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कालीचरण मुंडा और वरिष्ठ नेता मानस सिन्हा ने उलिहातू में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवजीत देवघरिया ने बताया कि राहुल गांधी सात फरवरी को उलिहातू में बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों तथा बिरसाइत पंथ को मानने वालों से मुलाकात करने बाद खूंटी में रात्रि विश्राम करेंगे। आठ फरवरी को राहुल गांधी खूंटी से उड़ीसा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Rahul Gandhi Jharkhand Visit