Breaking :
||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज||गढ़वा: पत्नी की पीट-पीटकर हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, जेल||पलामू: कुएं में मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका||गढ़वा: खुद को PWD कर्मचारी बताकर ज्वैलर्स की दुकान से डेढ़ लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार||सावधान! झारखंड में 18 मई से फिर बढ़ेगी हीट वेब से परेशानी, येलो अलर्ट जारी||लातेहार: चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, गाड़ी जमा नहीं करने वाले वाहन मालिकों पर भी कार्रवाई||झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार, कैश बरामदगी मामले में ED ने किया गिरफ्तार||खौफ का साम्राज्य खत्म, बूढ़ा पहाड़ पर मतदान कराकर लौटीं पोलिंग पार्टियां||झारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की ट्रांसफर-पोस्टिंग||गुमला: शादी समारोह में शामिल होने गयी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म
Thursday, May 16, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में मॉर्निंग वॉक के दौरान सब इंस्पेक्टर की मौत

पलामू : जिले के पाटन थाना में छह माह से कार्यरत अवर निरीक्षक राजनंदन यादव (54) मॉर्निंग वॉक के दौरान गिरकर बेहोश हो गये। उन्हें इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर में भर्ती किया गया। यहां करीब 10 मिनट इलाज चलने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। आशंका जतायी जा रही है कि सुबह की सैर के दौरान सब इंस्पेक्टर को ब्रेन हेमरेज हुआ, जिससे उनकी मौत हो गयी।

अवर निरीक्षक राजनंदन बिहार के मुंगेर जिले के घरहरा गांव के रहने वाले थे और छह महीने पहले रांची से पोस्टिंग के बाद पाटन थाना में सेवा दे रहे थे। बताया जाता है कि राजनंदन यादव गुरुवार की सुबह पाटन थाना परिसर में ही मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी क्रम में अचानक गिर गये। थाना के चौकीदार ने बेहोशी की हालत में उन्हें उठाकर इलाज के लिए एमएमसीएच में लाया, यहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

दोपहर के समय पोस्टमार्टम किया गया और फिर पुलिस लाइन में पार्थिव शव को सलामी दी गयी। परिजनों के आने के बाद डेड बॉडी राजनंदन यादव के पैतृक गांव भेज दिया गया। राजनंदन यादव के दो लड़की और एक लड़का है। वर्ष 1989 में वे पुलिस में बहाल हुए थे। 1 वर्ष पहले उन्हें प्रोन्नति देकर अवर निरीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया था। इससे पहले सहायक अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनकी पुलिस सेवा में 6 साल का कार्यकाल बचा हुआ था।

पाटन थाना प्रभारी गुलशन गौरव ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब सब इंस्पेक्टर सुबह की सैर पर निकले थे। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गयी है और वे मौके के लिए रवाना हो गए हैं। राजनंदन यादव 1989 में बिहार पुलिस में भर्ती हुए थे। राजनंदन यादव के शव का पोस्टमार्टम मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया गया। पोस्टमार्टम के बाद पलामू पुलिस लाइन में उन्हें सलामी दी गयी।

Palamu Latest News Today