Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरकोल्हान प्रमंडलझारखंड

झारखंड: डायन-बिसाही के आरोप में हुई थी एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand Latest News Today

पश्चिमी सिंहभूम : जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के नुरदा गांव के टुंगूवासा में पारिवारिक विवाद में दो बच्चों समेत चार लोगों को हत्या की गयी थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पारिवारिक विवाद में देवर और चाचा ससुर ने इस हत्या को अंजाम दिया था।

एसपी आशुतोष शेखर ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मंगल सिंह सिंकु, मोटरा सिंकु, जोगेन सिंकु, सोमा सिंकु और टुपरा सिंकु शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हत्या की इस घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गयी थी, जिसकी वजह से शव को रेल की पटरी पर फेंक दिया गया था। पांच लोगों ने इस सामूहिक हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस ने चार आरोपितों की गिरफ्तारी शनिवार रात में ही कर ली थी जबकि एक की गिरफ्तारी रविवार को की गयी है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि डायन-बिसाही के आरोप में एक ही परिवार के चार लोगों की सामूहिक हत्या को अंजाम देकर शवों को ईलीगाड़ा के पास रेल पटरी पर फेंका दिया गया था। शनिवार की सुबह सभी का शव मिले थे। मृतकों में महिला रोयबारी सिंकू व उसके चार साल के बेटा और छह माह की बेटी की पहचान हुई थी। एक अन्य व्यक्ति के शव की पहचान अभी नहीं हो पायी है। घटना के दौरान मृतका की एक सात साल की बेटी किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर बड़े चाचा के पास जा पहुंची तो उसकी जान बच गयी थी। तब घटना का खुलासा हुआ।

Jharkhand Latest News Today