Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार में विकसित भारत-मोदी गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान की शुरुआत, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा- यह सरकार पूरी तरह से पंगु

लातेहार : विकसित भारत-मोदी गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान की शुरुआत आज भाजपा जिला कार्यालय में हुई। अभियान की शुरुआत पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह ने की।

अविनेश सिंह ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है। जिसने विकसित भारत की कल्पना की है और उसे पूरा करने का वादा भी किया है। आगे कहा कि यह देश की आजादी का स्वर्णिम काल है और यह भारत के इतिहास का कालखंड है, जब देश विकास की लंबी छलांग लगाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी अवधारणा के आधार पर भारत-मोदी गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों की आकांक्षाओं को सीधे मोदी तक पहुंचाना है। ताकि वे भारत के विकसित भारत संकल्प पत्र का आधार बन सकें।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जातीय जनगणना के सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कभी 1932 के खतियान, कभी सरना धर्म कोड तो कभी जातीय जनगणना की बात कर लोगों को बुनियादी मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है, लेकिन यह सरकार नहीं जानती कि जनता सब जानती है। राज्य सरकार के चार साल के कार्यकाल की बात करें तो इस सरकार को सौ में से शून्य अंक मिलेंगे। क्योंकि इन चार सालों में लूट, भ्रष्टाचार, अपराध, महिलाओं का शोषण और किसानों की दुर्दशा के अलावा कुछ नहीं किया गया है। उन्होंने अपने घोषणा पत्र में किये गये वादे भी पूरे नहीं किये। इसके मुताबिक यह सरकार पूरी तरह पंगु सरकार है और कुछ नहीं।

भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि आकांक्षा संग्रह अभियान जनता के समर्पण और विश्वास का प्रमाण होगा। इस अभियान के तहत पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के घोषणापत्र के लिए एक करोड़ से अधिक लोगों के सुझाव, आकांक्षाएं और विचार जानने का लक्ष्य रखा है। अभियान में सुझाव एकत्र करने के लिए सुझाव बॉक्स, मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 और नमो ऐप उपयोग किया जायेगा। यह सुविधा शुरू कर दी गयी है। इसके अलावा पार्टी ने एलईडी प्रचार रथ भी शुरू किया है।

मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजेंद्र मंडल, जिप अध्यक्ष पूनम देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, राकेश दुबे, राजीव रंजन पाण्डेय, मुकेश पाण्डेय समेत अन्य उपस्थित थे।

Latehar Latest News Today