Breaking :
||खौफ का साम्राज्य खत्म, बूढ़ा पहाड़ पर मतदान कराकर लौटीं पोलिंग पार्टियां||झारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की ट्रांसफर-पोस्टिंग||गुमला: शादी समारोह में शामिल होने गयी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म||लातेहार: ट्यूशन टीचर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, सड़क जाम||स्कूलों के समय में बदलाव, अब सुबह सात बजे से संचालित होंगी कक्षायें||झारखंड: स्कूल भवन के निर्माण व मरम्मत कार्य में लगे अभियंताओं को 30 जून तक हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश, नहीं तो…||झारखंड की चार सीटों पर 63.14 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा सिंहभूम और सबसे कम पलामू में मतदान||पलामू में 59.99 फीसदी वोटिंग, नौ प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद||कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज
Wednesday, May 15, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में तीन अलग-अलग हादसों में दो साल के बच्चे समेत तीन घायल, एक रिम्स रेफर

बालूमाथ-लातेहार मार्ग पर पकरी ग्राम के पास हुई बाइक दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल बाइक सवार युवक की पहचान बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के तेली टोला मोहल्ला निवासी शीतल साहू का पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक को परिजनों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर संजय सिद्धार्थ ने उसका इलाज किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह मासियातु ग्राम से बालूमाथ लौट रहा था। इसी दौरान वह तीखी मोड पर दूसरे वाहन के चकमे में आ जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू ग्राम में खेलने के दौरान एक दो वर्षीय बच्चा छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चा बालू ग्राम निवासी शिवनारायण सिंह का पुत्र भीम सिंह है। जिसे परिजनों द्वारा अचेत अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर संजय सिद्धार्थ ने बच्चे की स्थिति को गंभीर और नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बच्चा अपने पक्के मकान की छत पर खेल रहा था इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर पड़ा।

बारियातू थाना क्षेत्र केबारीखाप मोड के पास हुई बाइक दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान बारीखाप गांव निवासी हीरामन यादव के पुत्र युगेश्वर यादव के रूप में की गयी है। परिजनों द्वारा उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉ. संजय सिद्धार्थ ने उसका इलाज किया। इस बाइक दुर्घटना में घायल युगेश्वर यादव के सिर में चोट लगी है और शरीर के कई हिस्सों पर चोट लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युगेश्वर यादव अपने जरूरी कार्य निपटा कर प्रखंड मुख्यालय से घर लौटने के क्रम में बारीखाप मोड़ के पास वह नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटना का शिकार हो गया।

Balumath Latehar Latest News