Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू, कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के आदर्श नगर मोहल्ले में आयोजित सात दिवसीय शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ आज विशाल कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा यज्ञ मंडप स्कूल परिसर, मुरपा मोड़, कसियाडीह प्रखंड कार्यालय दिवाकर नगर से गुजरते हुए मकइयाटांड़ नदी पहुंचा, जहां पंडित शेष नारायण आचार्य ने श्रद्धालुओं को संकल्प दिलाकर जल ग्रहण कराया और पुन: हजारों श्रद्धालुओं ने जय श्री राम, जय हनुमान, जय माता दी, आदि जय कारा कहते हुए यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर स्थापना की।

Balumath Latehar Latest News

कलश स्थापना के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शेषनारायण आचार्य ने श्रद्धालुओं को इस महायज्ञ के दौरान क्या सावधानियां बरतनी है और उनकी क्या जिम्मेदारियां हैं, से अवगत कराया।

कलश शोभा यात्रा में मुख्य यजमान की भूमिका रति गंझू एवं उनकी पत्नी ने संयुक्त रूप से निभायी। इस कलश शोभा यात्रा में लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी, बालूमाथ पूर्वी जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी, पूर्व विधायक प्रकाश राम, सामाजिक कार्यकर्ता बबन सिंह, जीवन कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष ईश्वरी उराँव, झारखंड जनरल कामगार यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार गंझू, हेरहंज भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष जयसवाल, भाजपा नेता शैलेश कुमार सिंह सहित कई सामाजिक गणमान्य व्यक्ति और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह महायज्ञ 2 मार्च से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेगा। इस दौरान यज्ञशाला में परिक्रमा प्राण प्रतिष्ठा समेत कई अनुष्ठान कार्यक्रम किए जाएंगे। यज्ञशाला में आने वाले लोगों के लिए आयोजन समिति की ओर से भंडारे की व्यवस्था की गयी है और शाम को बआहर से आये विद्वानों के द्वारा उपदेश भी दिये जायेंगे। इसके साथ ही प्रतिदिन शाम को श्रेष्ठ कलाकारों द्वारा रामलीला कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसकी तैयारी आयोजन समिति द्वारा पूरी कर ली गयी है।

इस महायज्ञ को लेकर बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। सभी वर्ग के लोग अपने रिश्तेदारों के साथ-साथ शुभचिंतकों को भी इस महायज्ञ में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते नजर आ रहे हैं। महायज्ञ स्थल से एक किलोमीटर की दूरी तक विभिन्न मार्गों पर प्रकाश की व्यवस्था, महावीरी झंडे के साथ ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाये गये हैं, जिससे लोगों में भक्ति का माहौल बना हुआ है। वही यज्ञ स्थल पर बच्चों के मनोरंजन का भी आयोजन किया जा रहा है। खेल के सामान और भोजन वाली कई दुकानें स्थापित की गयी हैं।

Balumath Latehar Latest News