Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: महुआ के पेड़ से लटका मिला युवती का शव, 25 अप्रैल को होनी थी शादी

लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के डेमू गांव में सोमवार की सुबह एक आदिवासी युवती मनीता कुमारी का शव मिला। मनीता की शादी तय हो गयी थी और 25 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली थी। लेकिन सोमवार को उसका शव महुआ के पेड़ से झूलता हुआ बरामद किया गया। घटना कैसे हुई इस पर अभी भी संशय बना हुआ है। हालांकि, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ सोमवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने आंगनबाडी केंद्र के पास स्थित महुआ के पेड़ से झूलता एक लड़की का शव देखा। इसके बाद जब ग्रामीणों ने हंगामा किया तो वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गये। ग्रामीणों ने जब ध्यान से देखा तो पता चला कि मृतक डेमू गांव निवासी मनिता कुमारी थी। इसके बाद घटना की तत्काल जानकारी मृतक के परिजनों को दी गयी। बच्ची की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय मुखिया और पुलिस प्रशासन को भी दी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि मनिता कुमारी की शादी तय हो गयी थी और 25 अप्रैल को बारात आने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। तिलक में देने के लिए सारे उपहार भी खरीदे जा चुके थे। इसी बीच सोमवार की सुबह यह घटना घटी।

इस संबंध में मृत लड़की के भाई किशन सिंह ने बताया कि मनीता की शादी 25 अप्रैल को होनी थी। उन्होंने बताया कि मनीता पिछले एक सप्ताह से मानसिक रूप से परेशान थी। घर पर भी वह चुप रहती थी। उसने बताया कि वह रात को घर पर सोयी थी, लेकिन आज सुबह ऐसी घटना हो गयी। वह कब घर से निकली, किसी को पता नहीं चल सका।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुट गयी है। परिजनों से भी आवश्यक जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बहुत कुछ खुलासा होगा।

Latehar Latest News Today