Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन

पलामू : चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार के.एन त्रिपाठी का नामांकन 30 अप्रैल को होगा। इसमें लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले के तरहसी प्रखंड मुख्यालय में के एन त्रिपाठी ने गुरुवार को बैठक की। संचालन पूर्व प्रमुख अमुक प्रियदर्शी ने किया। अध्यक्षता खुर्शीद आलम ने की।

अमुक प्रियदर्शी ने कहा कि पार्टी हर एक स्तर पर मजबूत है और अब हमें गांव की ओर चलने की जरूरत है। प्रखंड के अध्यक्ष अब गांव की ओर जाकर लोगों को समझाएं और पार्टी के आने वाले एजेंडा के बारे में बताएं कि लोकल प्रत्याशी जो आप लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। के.एन त्रिपाठी 1532 ई. के खतियानी हैं, जो चतरा लोकसभा से चुनाव लड़ रहे हैं।

मौके पर चतरा लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने कहा कि गरीब बेरोजगार को रोजगार देने संबंधित एजेंडा तैयार किया गया है और पार्टी हर एक बूथ स्तर पर एक कमेटी का गठन करेगी, जो बेरोजगारों को चिन्हित कर बताएगी। आप लोगों का बहुत अरसे बाद यह संयोग बना है कि चतरा लोकसभा में इंडिया गठबंधन ने 1532 ई. के खतियानी उम्मीदवार को चुनाव में भेजा है। आप लोगों से मेरा यही आग्रह होगा कि आप सभी 30 अप्रैल को नामांकन में चतरा पहुंचने की कोशिश करें।