Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरबिहार

ब्रेकिंग : लालू यादव के 17 ठिकानों पर सीबीआई का छापा

पटना : शुक्रवार की सुबह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के 17 ठिकानों पर सीबीआई का छापा पड़ा है। दिल्ली, पटना, गोपालगंज समेत कई जगहों पर छापेमारी जारी है।

सीबीआई की एक टीम राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पहुंची। यहाँ भी जांच जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई की टीम में करीब 10 लोग शामिल हैं। इनमें स्त्री और पुरुष दोनों शामिल हैं। सीबीआई की टीम राबड़ी स्थित आवास के मुख्य द्वार पर पहुंची और जबरन अंदर घुस गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह छापेमारी रेल मंत्री के रूप में लालू प्रसाद के कार्यकाल के दौरान लगे भ्रष्टाचार के आरोपों में चल रही है। . गोपालगंज में लालू के पुश्तैनी घर में छापेमारी चल रही है। सीबीआई ने उनकी बेटी के दिल्ली स्थित आवास पर भी छापेमारी की है।