Breaking :
||खौफ का साम्राज्य खत्म, बूढ़ा पहाड़ पर मतदान कराकर लौटीं पोलिंग पार्टियां||झारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की ट्रांसफर-पोस्टिंग||गुमला: शादी समारोह में शामिल होने गयी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म||लातेहार: ट्यूशन टीचर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, सड़क जाम||स्कूलों के समय में बदलाव, अब सुबह सात बजे से संचालित होंगी कक्षायें||झारखंड: स्कूल भवन के निर्माण व मरम्मत कार्य में लगे अभियंताओं को 30 जून तक हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश, नहीं तो…||झारखंड की चार सीटों पर 63.14 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा सिंहभूम और सबसे कम पलामू में मतदान||पलामू में 59.99 फीसदी वोटिंग, नौ प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद||कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज
Wednesday, May 15, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

ईडी के निशाने पर झारखंड के 17 नेता-विधायक, सभी थे इंजीनियर वीरेन्द्र राम के संपर्क में…

रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम से लगातार पूछताछ कर रहा है। झारखंड के 16-17 नेता-विधायक मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम के संपर्क में थे। टेंडर को लेकर सभी उनके संपर्क में थे। इनमें दो महिला विधायक भी शामिल थीं, जिनकी वीरेंद्र राम से लगातार और लंबी बातचीत होती थी। सभी ईडी के निशाने पर हैं।

इसके अलावा और भी कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी हैं जो नियमित रूप से टेंडरों के प्रबंधन के लिए वीरेंद्र राम से बात करते थे। जो पांच फीसदी कमीशन नहीं देगा उसे काम नहीं मिलेगा। एक अफसर वीरेंद्र राम को ग्रामीण विकास विभाग के एक ऐसे टेंडर के बारे में निर्देश दिया है। वह ईडी के साथ मौजूद हैं। ईडी ने जांच के दौरान वीरेंद्र राम के फोन को सर्विलांस पर रखकर यह जानकारी जुटायी है।

जांच के दौरान, ईडी ने वीरेंद्र राम और कई अन्य लोगों को निगरानी में रखा था और उनकी फोन पर बातचीत को पकड़ा था। नेता-विधायक वीरेंद्र राम से नियमित बात करते थे। उन्हें अपनी पसंद के ठेकेदारों का पक्ष लेने और अन्य प्रतिभागियों को निविदा प्रक्रिया से बाहर करने और अयोग्य घोषित करने के लिए कहते सुना गया। ईडी वीरेंद्र राम को पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है। ईडी ने वीरेंद्र राम को कई ऑडियो भी सुनाये हैं। उनहोंने ईडी को कई लोगों की पहचान भी बतायी है। ईडी ने जांच में पाया है कि वीरेंद्र राम ने कई राजनेताओं और नौकरशाहों की मिलीभगत से टेंडर घोटाले के मास्टरमाइंड के रूप में काम किया।

गौरतलब है कि ईडी ने 22 फरवरी को वीरेंद्र राम के आवास पर छापेमारी की थी। ईडी ने पूछताछ के दौरान देर रात उन्हें रांची स्थित उनके अशोक नगर स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। ईडी ने लगातार दो दिनों तक वीरेंद्र राम के 24 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें 30 लाख कैश और डेढ़ करोड़ से ज्यादा के गहने बरामद किये गये। टेंडर से जुड़े मामले में ईडी उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

झारखंड ED इंजीनियर वीरेन्द्र