Breaking :
||झारखंड: स्कूल भवन के निर्माण व मरम्मत कार्य में लगे अभियंताओं को 30 जून तक हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश, नहीं तो…||झारखंड की चार सीटों पर 63.14 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा सिंहभूम और सबसे कम पलामू में मतदान||पलामू में 59.99 फीसदी वोटिंग, नौ प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद||कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज||पलामू में एकतरफा वोटिंग को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प||लातेहार की चुनावी सभा में मोदी पर जमकर बरसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका खारिज||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे
Tuesday, May 14, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में सात IAS अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी

रांची : भारतीय प्रशासनिक सेवा (भाप्रसे) के सात अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। झारखंड मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक कमलेश्वर प्रसाद सिंह को कृषि विभाग का विशेष सचिव बनाया गया उनके पास मार्केटिंग बोर्ड का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा। चास के उपनगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह का उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया। वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे अनिल कुमार को खाद्य व आपूर्ति विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।

महगामा के एसडीओ सौरव कुमार भुवानिया को चास नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। रामगढ़ के एसडीओ जावेद हुसैन को मेदिनीनगर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। बंशीधर नगर के एसडीओ आलोक कुमार को सरायकेला आदित्यपुर नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। गुमला के एसडीओ रवि जैन को साहिबगंज का एसडीओ बनाया गया है।

रांची के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी राजेश कुमार को पर्यटन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। रामगढ़ में पदस्थापित विशाल कुमार को कृषि निदेशालय तथा श्वेता वैध को अपर सचिव नगर एवं आवास विभाग में भेजा गया है। इस संबंध में बुधवार देर रात कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है।