Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडदक्षिणी छोटानागपुर

झारखंड: सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्कर, चार युवकों की मौके पर मौत

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा पुनर्वास स्थल के पास सोमवार की शाम एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार चार युवकों की मौत हो गयी। चारों युवक जमशेदपुर के रहने वाले थे।

बताया जाता है कि कार जमशेदपुर की ओर से कांदरबेड़ा चौक की ओर जा रही थी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। दुर्घटना के बाद कार के इंजन में आग लग गयी। सूचना पर चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार के अंदर फंसे युवकों के शवों को निकालने की कवायद शुरू की। कार के परखच्चे उड़ जाने के कारण युवकों के शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को क्रेन का सहारा लेना पड़ा।

चारों युवकों के शवों को बाहर निकाल कर पुलिस उन्हें पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया। चांडिल थाना की पुलिस मृतकों की पहचान करने के साथ घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।

Seraikela Accident News Today