Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को सदन में शोक प्रकाश लाया गया। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो और मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समेत मंत्रियों और विधायकों ने पिछले सत्र से इस सत्र के बीच दिवंगत हुए शख्सियतों को श्रद्धांजलि दी।

सदन में जमुआ के विधायक रहे चंद्रिका महथा, बिहार के मुंगेर से लोकसभा सदस्य रहे ब्रह्मानंद मंडल, बिहार विधानसभा के पूर्व सदस्य गुणानंद झा, सरयुग मंडल, कानून जगत के भीष्म पितामह कहे जाने वाले न्यायविद फली एस नरीमन, आचार्य विद्यासागर महाराज, डॉ प्रभा अत्रे, उस्ताद राशिद खान और अमीन सयानी सहित कई विभूतियों को श्रद्धांजलि दी गयी।

शोक प्रकाश के बाद विधानसभा सभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इसके पूर्व सदन में 4981 करोड़ का तृतीय अनुपूरक सदन में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने पेश किया है। सोमवार को इस पर चर्चा होगी।

Jharkhand Assembly proceedings adjourned