Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

बाबूलाल मरांडी ने की पटना में बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पटना में नीतीश सरकार के खिलाफ भाजपा के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज की कड़ी भर्त्सना की। लाठीचार्ज में घायल भाजपा नेता की मौत पर उन्होंने कहा कि जदयू-राजद की सरकार अपने खिलाफ आवाज उठाने वालों की हत्या करने में विश्वास करती है।

मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की समस्याओं को उठाने, शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार सभी को है लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्ता मद में इतने चूर हैं कि उन्हें जनता की आवाज सुनाई नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता से घबराए ठगबंधन के लोग चाहे बिहार में हो या बंगाल में या फिर झारखंड में वे अपने खिलाफ उठ रही आवाज को सुनने की ताकत नहीं रखते। उनका आत्मबल कमजोर हो चुका है। आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे होने के कारण उनमें तिलमिलाहट है, झल्लाहट है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को याद रखना चाहिए कि यही भाजपा कार्यकर्ताओं ने लालू-राबड़ी सरकार के खिलाफ संघर्ष करके आपको मुख्यमंत्री बनाया। आज वही भाजपा कार्यकर्ताओं ,जनप्रतिनिधियों पर आप लाठियां बरसा रहे, हत्या करवा रहे। वो दिन दूर नही जब जनता आपको कुर्सी से उतार देगी। समय बहुत बलवान होता है।