Breaking :
||खौफ का साम्राज्य खत्म, बूढ़ा पहाड़ पर मतदान कराकर लौटीं पोलिंग पार्टियां||झारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की ट्रांसफर-पोस्टिंग||गुमला: शादी समारोह में शामिल होने गयी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म||लातेहार: ट्यूशन टीचर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, सड़क जाम||स्कूलों के समय में बदलाव, अब सुबह सात बजे से संचालित होंगी कक्षायें||झारखंड: स्कूल भवन के निर्माण व मरम्मत कार्य में लगे अभियंताओं को 30 जून तक हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश, नहीं तो…||झारखंड की चार सीटों पर 63.14 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा सिंहभूम और सबसे कम पलामू में मतदान||पलामू में 59.99 फीसदी वोटिंग, नौ प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद||कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज
Wednesday, May 15, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

लव जिहाद और यौन शोषण मामले के आरोपी तनवीर की जमानत याचिका खारिज

रांची : लव जिहाद और यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद कोचिंग संचालक तनवीर अख्तर की जमानत याचिका ख़ारिज हो गयी है। गुरुवार को अपर न्याययुक्त दिनेश कुमार ने जमानत याचिका खारिज करने का आदेश दिया।

रांची पुलिस ने तनवीर को 14 जून को बिहार के अररिया से गिरफ्तार किया था। इस मामले में रांची पुलिस ने पीड़िता का आठ जून को कोर्ट में 164 का बयान दर्ज और मेडिकल टेस्ट कराया था। बिहार के भागलपुर जिले की रहने वाली इस युवती ने मॉडलिंग के नाम पर रांची के तनवीर पर यौन शोषण करने और जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था।

तनवीर रांची में यश मॉडलिंग एजेंसी चलाता था। युवती यहां मॉडलिंग सीखने आयी थी। इसके बाद से उसका संपर्क तनवीर से बढ़ा था। युवती ने मुंबई के वर्सोवा में मामला दर्ज कराया था। बाद में यह मामला रांची के गोंदा थाना को भेज दिया गया था। गोंदा थाना में इस संबंध में कांड संख्या 57/2023 दर्ज किया गया है। रांची पुलिस मुंबई जाकर मॉडल का बयान और वीडियो फुटेज लेकर आयी थी। तनवीर की ओर से अधिवक्ता अविनाश पांडेय और अरविंद पांडेय ने बहस की।