Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड: प्रचार करने पहुंचीं भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा का विरोध, भाजपा और झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

गीता कोड़ा का विरोध

रांची : झारखंड में लोकसभा चुनाव से पहले ही सरायकेला-खरसावां जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगी है। जिले के गम्हरिया के मोहनपुर में प्रचार के दौरान रविवार को भाजपा और झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी। भीड़ में मौजूद कुछ लोग हरवे हथियारों से लैस नजर आ रहे हैं।

गीता कोड़ा का विरोध
गीता कोड़ा का विरोध

भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा आज गम्हरिया प्रखंड के दौरे पर रापचा पंचायत के मोहनपुर पहुंचीं। इसी बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं और जेएमएम कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी। इस दौरान दोनों दलों के बीच राज्य सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। बताया जा रहा है कि झामुमो समर्थकों ने हरवे हथियार से लैस होकर गीता कोड़ा का विरोध करना शुरू कर दिया। बीजेपी समर्थकों ने भी उन पर पलटवार किया।

गीता कोड़ा का विरोध
गीता कोड़ा का विरोध

बताया जा रहा है कि जेएमएम और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई। बताया जा रहा है कि वहां के लोगों का कहना है कि हमने गीता कोड़ा को वोट देकर जिताया, लेकिन वह 5 साल में एक बार भी इलाके में नहीं आयीं। इसके विपरीत, उन्होंने भाजपा में शामिल होकर मतदाताओं का अपमान किया।

खबर पाकर पुलिस टीम और प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे। उन्होंने गांव के लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और सांसद गीता कोड़ा को भीड़ से बचाया। आपको बता दें कि सिंहभूम (एसटी) लोकसभा सीट पर 13 मई को आम चुनाव के लिए मतदान होना है। गम्हरिया इसी लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। सरायकेला-खरसावां जिला मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का गृह जिला है। गीता कोड़ा ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीता था। हाल ही में गीता बीजेपी में शामिल हुईं। पार्टी ने उन्हें सिंहभूम लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

गीता कोड़ा का विरोध