Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

बिरंची नारायण और भानुप्रताप विधानसभा सत्र से निलंबित, जेपी पटेल को निकाला बाहर

रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद ही हंगामा शुरू हो गया। इसी बीच स्पीकर रबींद्रनाथ महतो नाराज हो गये और उन्होंने बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही और बिरंची नारायण को पूरे विधानसभा सत्र से निलंबित कर दिया। मार्शलों ने दोनों विधायकों को टांगकर बाहर सदन से बाहर ले गये।

दोनों लगातार सदन में हंगामा कर रहे थे, जिसके बाद स्पीकर नाराज हो गये और इन दोनों विधायकों को बाहर निकालने की बात कही। इनके अलावा जेपी पटेल को भी सदन से बाहर कर दिया गया। उन्हें निलंबित करने का कोई आदेश नहीं दिया गया है। दोनों विधायकों के निलंबन को लेकर बीजेपी ने सदन का बहिष्कार किया। सभी विधायक सदन से बाहर चले गये। फिर भी प्रश्नकाल जारी रहा। दीपिका पांडे सिंह सदन में अपनी बात रख रही थीं। इसी बीच बीजेपी विधायक और मुख्य सचेतक बिरंची नारायण और भी जोर-जोर से हंगामा करने लगे।

Jharkhand assembly winter session