Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

भाजपा विधायक ढुल्लू महतो को हाई कोर्ट से मिली जमानत, जेल से छूटने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

धनबाद : धनबाद के बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद मंगलवार देर शाम धनबाद जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से छूटने के बाद मौके पर जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

गौरतलब है कि झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर उन्होंने नौ जनवरी को धनबाद कोर्ट में सरेंडर किया था। बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर एक वारंटी को जबरन पुलिस हिरासत से छुड़ाने का आरोप लगा है। इसी मामले में उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर धनबाद कोर्ट में सरेंडर किया था। तभी से वह धनबाद जेल में बंद थे। वहीं हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद धनबाद जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए विरोधियों द्वारा फंसाए जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग भी की।

विधायक ढुल्लू महतो रिहा