Breaking :
||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा- भारत बंद के दौरान छात्रों पर हुए मुकदमे उठाने का नाटक कर रहे मुख्यमंत्री

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भारत बंद के दौरान छात्रों पर हुए मुकदमे उठाने का नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को मामले को उठाने के साथ-साथ अपने चार साल के कार्यकाल के दौरान आदिवासियों और दलितों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी करनी चाहिए थी।

मरांडी ने कहा कि ईडी की जांच में फंसे मुख्यमंत्री हताश, परेशान हैं। पिछले चार वर्षों से आदिवासी, दलित समाज पर कहर बरसाने वाले, उनकी जमीन को लूटने-लुटवाने वाले मुख्यमंत्री मुकदमा उठाने की घोषणा कर रहे हैं। इसका स्वागत है लेकिन मुख्यमंत्री बतायें कि आदिवासी दारोगा संध्या टोपनो को गोतस्करों के द्वारा ट्रक से कुचल कर मारने वाले पर क्या कार्रवाई हुई। उनके विधायक प्रतिनिधि पर रूपा तिर्की के परिजनों के द्वारा लगाये गये आरोप पर क्या कार्रवाई हुई।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आदिवासी, दलित बच्चियों के साथ हुए हजारों दुष्कर्मों पर क्या कार्रवाई हुई। पहाड़िया बेटी को टुकड़ों में काटने वाले पर क्या कार्रवाई हुई। आदिवासी बेटी की दुष्कर्म व हत्या कर पेड़ पर लटकाने वाले पर क्या कार्रवाई हुई। मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार बनते ही चाईबासा में सात आदिवासियों की निर्मम हत्या हुई, अमर शहीद सिदो कान्हु के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या हुई। सुभाष मुंडा जैसे अनेक होनहार आदिवासी युवाओं की हत्या हेमंत सरकार की देन है।

उन्होंने कहा कि यह सरकार आदिवासी, दलित को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल रही है। लव जिहाद के मामलों में आदिवासी समाज की बेटियों पर धर्मांतरण के दबाव के मामले उजागर हो रहे। फिर भी सरकार तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति में मौन साधे बैठी है। जनजाति समाज अब हेमंत सरकार की नीति और नीयत को समझ चुका है।

Babulal Marandi Targeted Hemant Government