Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत पांच के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

रांची : बड़गाईं अंचल की 8.5 एकड़ जमीन घोटाले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आर्किटेक्ट विनोद कुमार, बड़गाईं अंचल के उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, राजकुमार पाहन और हिलेरियस कच्छप के खिलाफ ईडी की टीम ने चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल किया है।

ईडी के अधिकारी शनिवार को शाम बक्से में चार्जशीट लेकर कोर्ट परिसर पहुंचे। इसके बाद ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में चार्जशीट दाखिल की। लगभग साढ़े पांच हजार पन्नों की चार्जशीट जमा की गयी है, जिसमें अदालत को जानकारी दी गयी है कि जमीन घोटाले के जरिये हुए मनी लॉन्ड्रिंग में किसकी क्या भूमिका है। साथ ही ईडी ने 8.5 एकड़ जमीन भी अटैच किया है।

इससे पूर्व 21 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। इसके बाद कोर्ट ने पांच अप्रैल तक उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी थी। हेमंत सोरेन फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी, 2023 को देर रात गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें एक फरवरी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया था।

Ranchi Land Scam Case