Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: अपराधियों ने स्वास्थ्य कर्मी पर किया हमला, गला रेत कर हत्या की कोशिश

पलामू : जिले के छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत एक कर्मी की शनिवार अहले सुबह गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की गयी लेकिन एक बाइक के आ जाने के कारण अपराधी स्वास्थ्यकर्मी को छोड़कर भाग गये, जिससे उसकी जान बच गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पीड़ित स्वास्थ्यकर्मी सकेन्द्र राम छतरपुर थाना क्षेत्र के चराई का रहने वाला है। उसने शनिवार को बताया कि वह अनुमंडलीय अस्पताल का अनुबंध कर्मी हैं और रात में डयूटी पर था। अहले सुबह चार बजे के करीब वह अस्पताल के पीछे खेत में शौच के लिए गया था। इसी दौरान दो अपराधी हमला करते हुए उसका मुंह बंद कर दिये। दूसरा अपराधी चाकू से गर्दन रेतने की कोशिश करने लगा।

इसी बीच एक बाइक सवार आ रहा था जिसे देख दोनों अपराधी उसे छोड़ कर भाग गये, जिस कारण उसकी जान बच गयी। सकेन्द्र ने कहा कि वह एक अपराधी को शक्ल देख कर पहचान जायेगा जबकि दूसरा जो पीछे खड़ा था, उसे वह देख नहीं पाया। फिलहाल घटना की लिखित जानकारी थाना प्रभारी को दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Palamu Latest News Today