Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

सरकारी कर्मचारियों को एक जुलाई से मिलेगा महंगाई भत्ता, संकल्प जारी

रांची : राज्य सरकार के कर्मचारियों को एक जुलाई से चार प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। एक जनवरी 2016 से सातवें वेतन संशोधन के दायरे में आने वाले सभी कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। इसको लेकर वित्त विभाग ने संकल्प जारी कर दिया है। झारखंड सरकार ने तीन नवंबर को केंद्र के अनुरूप अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 फीसदी से बढ़ाकर 46 फीसदी करने का फैसला किया था।

झारखंड सेवा संहिता के पारिभाषित नियम 34 (ए) के अनुसार मूल वेतन पर महंगाई भत्ता देय है लेकिन विशेष वेतन एवं व्यक्तिक वेतन पर यह देय नहीं होगा।

केंद्र सरकार के द्वारा सप्तम वेतन पुनरीक्षण के फलस्वरूप अपने पेंशनधारियों, पारिवारिक पेंशनभोगियों को 01 जनवरी, 2016 के प्रभात से स्वीकृत पेंशन पुनरीक्षण के अनुरूप राज्य सरकार के पेंशनधारियों, पारिवारिक पेंशनधारियों को योजना सह वित्त विभागीय संकल्प के द्वारा पेंशन पुनरीक्षण अनुमान्य किया गया है।

राज्य के पेंशनधारियों, पारिवारिक पेंशनभोगियों, जिनके मूल पेंशन का पुनरीक्षण सप्तम वेतन पुनरीक्षण वित्त विभाग के संकल्प के प्रभाव से मान्य होगा।

Jharkhand Government employees dearness allowance