Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: किड्जी प्री स्कूल में बच्चों ने प्रस्तुत की मां दुर्गा के नौ रूपों की आकर्षक झांकी, शिक्षिकाओं ने किया कन्या पूजन

महिषासुरमर्दिनी गतिविधि का किया गया आयोजन

लातेहार : शहर के गायत्रीनगर स्थित किड्जी प्री स्कूल में नवरात्रि के पावन अवसर पर महिषासुरमर्दिनी गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, महिषासुर और सिंह के रूप में रंग-बिरंगे पौराणिक परिधानों में सजे बच्चे स्कूल पहुंचे। इस गतिविधि के दौरान बच्चों द्वारा महिषासुरमर्दिनी दृश्य पर आधारित कई झांकियां प्रस्तुत की गयीं। जो बहुत ही मनमोहक था।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाओं ने नौ कन्याओं का पूजन कर मिष्टान भोजन कराया। मौके पर मां दुर्गा के नौ रूपों की विधिवत आरती और पूजा की गयी। मां के नौ रूपों में सजे स्कूल की नन्ही बच्चियां बेहद आकर्षक और मनमोहक लग रही थीं।

इस दौरान रामायण पर आधारित झांकी भी प्रस्तुत की गयी। जिसमें राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, शंकर और पार्वती के वेश में बच्चों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बच्चों को संबोधित करते हुए किड्जी सेंटर हेड नवीन कुमार मिश्रा ने कहा कि महिषासुरमर्दिनी के नाम से मशहूर मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का वध कर दुनिया की रक्षा की थी। उन्होंने कहा कि विजयादशमी सिर्फ एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह झूठ पर सच्चाई की, साहस की, निस्वार्थ मदद की और दोस्ती की जीत का प्रतीक है।दशहरे के दिन रावण के प्रतीकात्मक रूप को यह समझाने के लिए जलाया जाता है कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होती है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षिका अलका शर्मा, निहारिका सिंह, निधि कुमारी, मानसी राज, अटेंडेंट सुमिता, सुचिता, पांपति, सीमा, गार्ड रोजलिन, वैन चालक चन्दन, मेड पूनम की सहभागिता सराहनीय रही।

Kidzee Latehar News Today