Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

तैयारी में जुटे छात्र ध्यान दें: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने एक दर्जन प्रतियोगी परीक्षाओं के विज्ञापन किये रद्द

झारखंड प्रतियोगी परीक्षाएं रद्द

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद 12 प्रतियोगी परीक्षाओं के विज्ञापन रद्द कर दिया हैं। इस संबंध में आयोग ने बुधवार को सूचना जारी की है। हाई कोर्ट द्वारा 16 दिसंबर को हेमंत सोरेन सरकार की नियोजन नीति को रद्द करने के बाद आयोग ने बुधवार को यह फैसला लिया है। आयोग ने कहा कि नये सिरे से विज्ञापन प्रकाशित कर परीक्षा आयोजित करने की कार्रवाई की जायेगी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

यह भर्ती विज्ञापन हुए रद्द

विज्ञापन संख्या-06/2021 एवं 02/2022 : झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2021

विज्ञापन संख्या-13/2022 : झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा- 2022

विज्ञापन संख्या-12/2022 : झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा- 2022

विज्ञापन संख्या-05/2021 : झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2021

विज्ञापन संख्या-01/2022 : झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा- 2022

विज्ञापन संख्या-03/2022 एवं 04/2022 : झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण अधिकारी (आईटीआई इन्सट्रक्टर) प्रतियोगिता परीक्षा-2022

विज्ञापन संख्या-07/2022 एवं 08/2022 : झारखंड इंटरमीडिएट स्तर (कम्प्यूटर ज्ञान एवं कम्प्यूटर में हिन्दी टंकण अर्हता धारक पद के लिए) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा -2022

विज्ञापन संख्या-09/2022 : झारखंड नगरपालिका सेवा सम्वर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2022

विज्ञापन संख्या-10/2022 एवं 11/2022 : झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2022

विज्ञापन संख्या-16/2022 : झारखंड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2022

विज्ञापन संख्या-14/2022 एवं 15/2022 : स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा- 2022

विज्ञापन संख्या-21/2022 एवं 22/2022 : झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2022

झारखंड प्रतियोगी परीक्षाएं रद्द