Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडनौकरीरांची

JOB: झारखंड में सीडीपीओ के 64 पदों पर होगी भर्ती, जानिये डिटेल

Jharkhand Job News CDPO

रांची : झारखंड में 64 बाल विकास पदाधिकारी के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जायेगी। झारखंड लोक सेवा आयोग ने महिला बाल विकास सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधियाचन के बाद इस संदर्भ में विज्ञापन जारी किया है।

इसके तहत 27 जून से ऑनलाइन आवेदन जेपीएससी की वेबसाइट के जरिये लिए जायेंगे। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई निर्धारित की गयी है।

बाल विकास पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य किया गया है। बाल विकास अधिकारियों को नियुक्ति के बाद पीबी 2-8300-34800 ग्रेड पे 5400 रुपये दिया जायेगा। प्रशिक्षण की अवधि दो वर्ष रखी जायेगी।

जेपीएससी ने प्रतियोगी परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया है। क्षैतिज आरक्षण के तहत 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किये गये हैं। 32 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। एक पद खेल कोटा, एक पद दृष्टिहीन और दो पद दिव्यांग के लिए रखा गया है।

Jharkhand Job News CDPO