Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडदक्षिणी छोटानागपुर

झारखंड: कलयुगी बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर कर दी वृद्ध पिता की हत्या, गिरफ्तार

गुमला : जिले के गुरदरी थाना क्षेत्रांतर्गत अंकुरी ढाड़टोली गांव में रविवार को एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही बुढ़े बाप को डंडे से पीट कर मार डाला।

जानकारी के अनुसार मृतक बोलबा उरांव (60) घर के सामने स्थित बारी में लगे मकई की फसल को छील रहा था। तभी उसका बेटा शर्मा उरांव बांस की लाठी लेकर वहां पहुंचा और अपने पिता को मारने लगा। बोलबा उरांव घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसका बेटा शर्मा उरांव वहां से भाग निकला।

इधर ग्रामीणों ने सहिया की मदद से ममता वाहन बुलाकर घायल बोलवा उरांव को बिशुनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने बोलवा उरांव को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गुरदरी के थाना प्रभारी सदानंद सिंह को दी। श्री सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पुत्र शर्मा उरांव को गिरफ्तार कर लिया। विलंब होने के कारण शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जायेगा।

Jharkhand Gumla Latest News