Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडलोहरदगा

लोहरदगा डीसी की पत्नी और जवान सड़क हादसे में घायल, रिम्स रेफर

लोहरदगा : शुक्रवार को रांची से लोहरदगा लौटने के दौरान कुडू थाना क्षेत्र के कुडू-लोहरदगा मुख्य मार्ग पर हाताटोली मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में उपायुक्त डॉ. बाघमारे प्रसाद कृष्णा की पत्नी और एक जवान घायल हो गये।

कुडू सीएचसी में इलाज के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पाकर उपायुक्त डॉ. बाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी हरीश बिन जमां, एसडीओ अरबिंद कुमार लाल, पुलिस इंस्पेक्टर मंटू कुमार, अनिल उरांव, बीडीओ मनोरंजन कुमार व सीओ प्रवीण कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी कुडू सीएचसी पहुंचे, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

बताया जाता है कि उपायुक्त डॉ. बाघमारे प्रसाद कृष्ण की पत्नी प्रियंका बाघमारे अपने बेटे के साथ रांची से लोहरदगा लौट रही थीं। इसी बीच कुडू थाना से दो किलोमीटर दूर हटाटोली मोड़ के पास ऑटो को बचाने के क्रम में उपायुक्त डॉ. बाघमारे प्रसाद कृष्णा की पत्नी की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। इस घटना में उपायुक्त की पत्नी और जवान तारकेश्वर विधा घायल हो गये। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

Lohardaga DC Wife Accident News