Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडलोहरदगा

नेतरहाट घूमने जा रहे पर्यटकों से भरी कार पलटी, एक की मौत, तीन घायल

लोहरदगा : रांची से नेतरहाट जा रहे पर्यटकों से भरी कार शुक्रवार की सुबह कुडू थाना क्षेत्र के चिरी पतरा के पास पलट गयी। इस घटना में एक पर्यटक की मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हो गये। इनमें गंभीर रूप से घायल कार चालक को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है। बताया जाता है कि सभी कार सवार मॉल ऑफ रांची में काम करते हैं।

बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के टीएन बनर्जी रोड पानीहाती दक्षिण 24 परगना निवासी परतुन दास 24 परगना जिले के शिवालया लेक गार्डन लक्ष्मणपुर राजपुर सोनारपुर निवासी, सदन सरकार ओडिशा के कुर्दा निवासी, सत्यजीत पात्रा और बंगाल के चौधरी पाढ़ा रोड निवासी राहुल चक्रवर्ती कार से गुरुवार देर रात रांची से लगभग तीन बजे नेतरहाट जाने के लिए निकले थे। नेतरहाट जाने के क्रम में शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे कुडू थाना क्षेत्र के कुडू-लोहरदगा मुख्य मार्ग पर चिरी पतरा के पास कार अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर पलट गयी। इस घटना में परतुन दास की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीन लोग कार के नीचे दब गये।

घटना की जानकारी कुडू पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची कुडू पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों को कार से बाहर निकाला और लोहरदगा सदर अस्पताल भेजा। जांच के बाद डॉक्टरों ने परतुन दास को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल कार चालक सदन सरकार को प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। दो घायलों सत्यजीत पात्रा और राहुल चक्रवर्ती का इलाज लोहरदगा में चल रहा है। बताया जाता है कि चारों कर्मचारी मॉल ऑफ रांची में काम करते हैं।