Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड: पुलिसकर्मियों के मेडिकल बिल को मिली मंजूरी, 491 के इलाज के लिए एक करोड़ 39 लाख स्वीकृत

रांची : झारखंड में तैनात 491 पुलिसकर्मियों के चिकित्सा बिल स्वीकृत करते हुए एक करोड़ 39 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं। डीजीपी की अध्यक्षता में केंद्रीय प्रबंधन समिति की बैठक हुई, जिसके बाद पुलिस सहायता एवं कल्याण कोष से उन पुलिसकर्मियों एवं उनके निकट संबंधियों के इलाज के लिए अलग-अलग राशि स्वीकृत की गयी है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

शारीरिक रूप से बीमार पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को झारखंड पुलिस सहायता कल्याण कोष से बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है। किडनी ट्रांसप्लांट, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए पुलिस मुख्यालय में आवेदन करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए झारखंड पुलिस सहायता एवं कल्याण कोष से राहत राशि स्वीकृत की गयी है। यह राशि पांच हजार रुपये से 1.20 लाख रुपये तय की गयी है।

गौरतलब है कि 544 पुलिसकर्मियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 34 आवेदन लंबित हैं जबकि 19 आवेदन खारिज कर दिये गये हैं। अन्य 491 के आवेदनों की स्वीकृति के बाद उपचार के लिए एक करोड़ 39 लाख की राशि आवंटित की गयी है।

झारखंड के कई विभिन्न जिलों के पुलिसकर्मियों ने पत्नी के प्रसव के दौरान सीजर ऑपरेशन, गर्भावस्था संबंधी कई समस्याओं के इलाज के लिए विभाग से आर्थिक मदद मांगी थी। वहीं कई पुलिसकर्मियों ने अपनी मां, पिता और बच्चों के इलाज के लिए आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कल्याण कोष से मदद के लिए आवेदन किया था।