Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड दौरे पर आये CRPF के DG ने कहा- अंतिम पड़ाव पर है माओवाद, जल्द होगा खात्मा

रांची : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक डॉ सुजॉय लाल थाउसेन झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। बुधवार को सीआरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार महानिदेशक के दौरे का उद्देश्य राज्य के पश्चिम सिहंभूम (चाईबासा) जिले के सारंडा कोल्हान जंगली क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के जरिये चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा कराना, पूर्वी सिहंभूम (जमशेदपुर) में स्थित आरएएफ कैंप का निरीक्षण करना था।

साथ ही थाउसेन ने रांची के सीआरपीएफ मुख्यालय में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ राज्य के वर्तमान नक्सल गतिविधि पर चर्चा की। साथ ही सुरक्षा बलों के जरिये चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान की जानकारी लेते कई दिशा-निर्देश दिये। महानिदेशक ने राज्य में चलाये जा रहे नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर संतोष जताते हुये झारखंड में माओवादी अपने अंतिम पड़ाव में है। कुछ क्षेत्र में गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे है। जल्द ही उनकी गतिविधियों का खात्मा कर दिया जायेगा। माओवाद के खिलाफ निर्णायक जीत हासिल की जायेगी। महानिदेशक ने अभियान में शामिल जवानों, अधिकारियों की बहादूरी की प्रशांसा की।

महानिदेशक ने बुधवार को जमशेदपुर में आरएएफ कैम्प का निरीक्षण किया। महानिदेशक ने ग्रुप केन्द्र जमशेदपुर में जवानों के लिए बनाये गये नव निर्मित ”मेन्स क्लब” का उद्घाटन किया। साथ ही केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर ग्रुप केन्द्र जमशेदपुर निर्माण कार्यो की समीक्षा की और अहम दिशा-निर्देश दिये। वे जवानों से ”सैनिक सम्मेलन के दौरान रूबरू हुए तथा ”बड़ा खाना में भी शामिल हुये। इस दौरान देश के प्रति जवानों के त्याग और समर्पण तथा कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य और उन्हें व उनके परिवारजनों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

मौके पर झारखंड पुलिस के एडीजी संजय आनन्द लाठकर, आईजी अभियान एवी होमकर, आईजी सीआरपीएफ राकेश अग्रवाल, सुमन कुमार तिग्गा, शील निधी झा, सतीश कुमार लिन्डा, संजय कुमार, डा० निशीथ कुमार सहित अन्य अधिकारी और जवान शामिल थे।

गौरतलब हो कि सीआरपीएफ के महानिदेशक मंगलवार को झारखंड दौरे पर आये थे। बुधवार को देर शाम वह दिल्ली के लिए रवाना हो गये।

CRPF DG Jharkhand tour