अमर कुमार बाउरी बने भाजपा विधायक दल के नेता, विधायक जेपी पटेल बने विधानसभा सचेतक
रांची : चंदनकियारी से विधायक और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी भाजपा के नये विधायक दल के नेता बनाये गये हैं। वहीं मांडू के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को विधानसभा में पार्टी का सचेतक घोषित किया गया है।
पार्टी के अधिकृत पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की रिपोर्ट के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर इन दोनों की नियुक्ति की गयी है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को की।