Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: बच्चे ने गर्लफ्रेंड को नहीं बुलाया तो नाराज प्रेमी ने कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पलामू : जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के पिपरा घाघरा गांव में नंदकेश्वर भुइयां के पुत्र संदीप कुमार (8) की हत्या मामले में पुलिस ने उसी गांव के युगेश भुइयां के पुत्र संदीप भुइयां (22) को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमिका को न बुलाने पर संदीप ने बच्चे की हत्या कर दी थी।

बीते गुरुवार की सुबह पिपरा घाघरा गांव के एक जर्जर कुएं से बच्चे का शव बरामद किया गया था। बच्चा 12 घंटे से लापता था। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी संदीप भुइयां की जमकर पिटायी कर दी थी। उसका इलाज किया गया। ठीक होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस संबंध में डीएसपी अजय कुमार ने छतरपुर थाने में जानकारी देते हुए बताया कि 11 अक्टूबर को संदीप कुमार नामक बच्चे की हत्या कर दी गयी थी और उसका शव गांव के ही एक कुएं से बरामद किया गया था। लापता होने तक बच्चे को पड़ोस में रहने वाले संदीप भुइयां के साथ देखा गया था।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि संदीप का एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। अक्सर संदीप उस बच्चे को अपनी प्रेमिका को बुलाने के लिए भेजता था। इसके लिए वह बच्चे को लालच भी देता था। घटना वाले दिन संदीप नशे में था और बच्चे को अपनी गर्लफ्रेंड को बुलाने के लिए भेज रहा था। लेकिन बच्चा जाने को तैयार नहीं था। इससे नाराज होकर संदीप ने बच्चे को उठाकर कुएं में फेंक दिया।

Palamu Latest News Today