Breaking :
||चतरा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल
Friday, April 26, 2024
झारखंडरांची

झारखंड के 263 प्रखंडों में 7 नवंबर से 13 नवंबर तक हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का जोरदार आक्रोश प्रदर्शन

प्रदेश के नेता, जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायकगण सहित बूथ स्तर तक के हजारों कार्यकर्ता व जनता होंगे शामिल

रांची : राज्य में हेमंत सरकार के खिलाफ जनाक्रोश चरम पर है। जनता अब इस सरकार से निजात पाना चाहती है। यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह ने आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश भाजपा लगातार ठग मंडली एवम लूट मंडली की सरकार के खिलाफ बूथ स्तर तक संघर्ष करती रही है। सड़क से सदन तक लगातार सरकार के जनविरोधी नीतियों और कार्यक्रमों के खिलाफ पार्टी ने विरोध किया है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

कहा कि हेमंत सरकार के अब तीन साल पूरे होने वाले है। लेकिन यह सरकार विकास में शून्य है। जल, जंगल, जमीन के नाम पर सरकार बनाने वालों ने राज्य की खनिज संसाधनों को लूट लिया। आदिवासी दलित की बात करने वालो के शासन में सर्वाधिक प्रताड़ित यही समाज हुआ है। दलितों के घर उजाड़ दिए गए परंतु सरकार चुप्पी साधे बैठे रही।

लाखों युवाओं को रोजगार देने, बेरोजगारी भत्ता देने, किसानों, महिलाओं, गरीबों, दलितों को विकास का वादा करके सत्ता प्राप्त करने वाली सरकार ने आज राज्य को भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा दिया।

कहा कि दुर्भाग्य पूर्ण स्थिति है कि लूट में स्वयं मुख्यमंत्री, उनका परिवार और उनके सहयोगी, करीबी शामिल हैं। आज मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि जेल में हैं। अनेक करीबियों से पूछताछ चल रही। राज्य की शीर्ष पदाधिकारी और उनके ठिकानों से करोड़ों रुपए बरामद हुए।

कहा कि बहन बेटियां घरों में असुरक्षित है। तीन वर्षों में 5 हजार से ज्यादा बहन बेटियां दुष्कर्म की शिकार हुई।

कहा कि विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पुलिस पदाधिकारियों की हत्या करने में भी अपराधी सफल हो जा रहे। तुष्टिकरण की पराकाष्ठा हो चुकी है। विकास कार्य ठप्प है, गरीबों के अनाज की लूट मची है। स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो चुकी है।

कहा कि सरकार आपके द्वार करते करते यह सरकार ईडी के द्वार पहुंच गयी। ऐसे में भाजपा ने प्रखंड,जिला और प्रदेश स्तर पर सरकार को घेरने की तैयारी की है। भाजपा जनता के आक्रोश की अभिव्यक्ति है।

श्री सिंह ने कहा कि प्रथम चरण में 7 से 13 नवंबर तक हजारों कार्यकर्ता प्रखंड केंद्रों में आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपेंगे। सभी प्रखंडों में प्रदेश के नेता, जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक शामिल होंगे। गांव गांव से लोग प्रदर्शन में भाग लेकर प्रखंड को ठप्प करा देंगे।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

साथ ही आंदोलन के दूसरे चरण की शुरुवात 19 नवंबर से होगी जिसमे जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन होंगे। प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे।