Breaking :
||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड: मैट्रिक और इंटर की परीक्षा तारीख में होगा बदलाव, शिक्षा मंत्री ने दिये संकेत

रांची : राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने गुरुवार को कहा कि सरहुल पर्व को देखते हुए 24 मार्च जैक मैट्रिक-इंटर की परीक्षा की तिथि आगे बढ़ायी जायेगी। इसके लिए कहीं भी विरोध करने की जरूरत नहीं है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

ज्ञात हो कि झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 14 मार्च से शुरू होने जा रही हैं। 24 मार्च को सरहुल पर्व है. जैक बोर्ड ने इस दिन भी परीक्षा तिथि घोषित की है। इसे लेकर कई नेताओं और आदिवासी समुदाय के लोगों में विरोध और गुस्सा देखा जा रहा था। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने कहा है कि हर संभव तिथि बढ़ायी जायेगी। कैलेंडर में गलती की वजह से यह तारीख तय की गयी थी। इसमें सुधार किया जायेगा। उन्होंने इस मामले को लेकर किसी भी तरह का विरोध नहीं करने की अपील की है। पर्व है, सबका पर्व है। परीक्षा की तारीख आगे बढ़ायी जायेगी।

इससे पहले आदिवासी सरना समिति के जगलाल पाहन ने कहा था कि सरहुल आदिवासी समाज का सबसे बड़ा पर्व है. इस दिन सरकार को परीक्षा की तिथि घोषित नहीं करनी चाहिए। इस दिन परीक्षा होने से बच्चों पर काफी दबाव रहेगा। वह अपना त्योहार ठीक से नहीं मना पायेंगे।

केंद्रीय सरना कमेटी के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने भी परीक्षा तिथि को लेकर कहा था कि आदिवासियों का इतना बड़ा पर्व और इस दिन बच्चे पर दबाव बनाना ठीक नहीं है। सरकार को 24 मार्च की परीक्षा तिथि में बदलाव करना चाहिए।

गौरतलब है कि झारखंड में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा 14 मार्च से शुरू हो रही है। झारखंड में 24 मार्च को गणित की परीक्षा निर्धारित है। इसे लेकर बीजेपी समेत कई आदिवासी संगठनों ने तारीख बदलने की मांग की थी।

झारखंड मैट्रिक इंटर परीक्षा 2023