Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
झारखंडरांची

मुख्यमंत्री कल नहीं जाएंगे ED कार्यालय, 3 को रायपुर जाने से लेकर 15 नवंबर तक का प्रस्तावित कार्यक्रम तय

11 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र, स्थानीयता विधेयक पारित कराएगी सरकार

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल ईडी कार्यालय नहीं जाएंगे। राज्य की जनता की समस्याओं के निष्पादन के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 2 नवंबर से 15 नवंबर 2022 तक विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री सचिवालय ने मुख्यमंत्री के आगामी कार्यक्रमों की सूची जारी की है।

जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री 2 नवंबर को साहेबगंज में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 3 नवंबर को रायपुर में आयोजित आदिवासी नृत्य महोत्सव में उपस्थित होकर आदिवासी परंपराओं को प्रोत्साहित करेंगे। 4 नवंबर से 7 नवंबर तक क्रमशः पलामू, रामगढ़ और जमशेदपुर में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लेंगे।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

8 नवंबर को बोकारो के लुगुबुरू घंटाबाड़ी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सरना महासम्मेलन में शामिल होंगे। 9 नवंबर को पाकुड़ में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान दुमका की मसलिया सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करेंगे।

10 नवंबर को कैबिनेट की बैठक होगी एवं 11 नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेंगे। सरकार का प्रयास होगा कि झारखंड में पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण वृद्धि तथा 1932 अथवा उसके पूर्व के सर्वे खतियान के आधार पर स्थानीयता विधेयक विधानसभा के विशेष सत्र में पारित हो।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

जबकि, 12 नवंबर को सरायकेला खरसावां में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लेंगे। 14 नवंबर को स्थापना दिवस समारोह की समीक्षा की जाएगी और 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित रहेंगे।