Breaking :
||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची: धोनी से आवास और पैसा दिलाने के नाम पर बच्चे का अपहरण करने के मामले में चार महिलाओं समेत आठ गिरफ्तार

रांची : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से आवास और पैसा दिलाने का प्रलोभन देकर एक महिला के डेढ साल के बच्चे का अपहरण करने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में मधुकम शास्त्री चौक निवासी विनय वर्मा, सिमडेगा के टीटांगर निवासी सलुजा बेगम, रामगढ़ के बंगालीटोला निवासी कृष्णा मिश्रा उर्फ अशोक मिस्त्री, रांची के चान्हो निवासी गीता मुंडा, साजिद अंसारी, चतरा के ईटखोरी निवासी महेन्द्र साव, कुंती देवी और सरिता देवी शामिल है। इनके पास से अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद किया गया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल किया गया बाइक बरामद किया गया है। बच्चे को ईटखोरी कुंती देवी और महेन्द्र साव के पास से बरामद किया गया।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने अरगोड़ा थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 22 अक्टूबर को जगरनाथपुर के लीची बगान निवासी मधु देवी पति प्रजा कुजूर जो भीख मांग कर गुजारा करती है। वह अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे रूद्र राज के साथ हिनू के पास में थी। इसी कम में एक काले एवं लाल रंग के बाइक पर एक अज्ञात महिला और पुरूष पहुंचे। दोनों ने मधु देवी को बताया कि धोनी की ओर से हरमू में पैसा और एक घर दिया जा रहा है, चलो तुमको दिलवायेंगे। दोनों के बहकावे में आकर वह डेढ़ वर्षीय पुत्र के साथ अज्ञात पुरुष के साथ बाईक पर सवार होकर हरमू बिजली ऑफिस के पास आ गयी। वहां पर उसे अपने बातों में फंसाकर उक्त व्यक्ति एवं महिला उसके बच्चे का अपहरण कर लिया।

इस संबंध में मधु देवी के बयान पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी हटिया के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी को गिरफ्तार कर लिया।

Ranchi Latest News today